कन्नौज: जसपुरापुर सरैया निवासी महिला की एसपी से गुहार, मायके पक्ष के लोगों के पर सासुराइयों की पिटाई का आरोप।
कन्नौज के जसपुरापुर सरैया निवासी महिला ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय में गुहार लगाई है। शनिवार को महिला की ओर से लिखित शिकायती पत्र एसपी को दिया गया है। महिला के प्रेम विवाह करने के बाद मायके पक्ष के लोग मारपीट कर रहे हैं। आरोप मां, भाई समेत मायके पक्ष के लोगों पर लगा है। पति, जेठ और ससुराइयों को पीटने का आरोप है।