बछवारा: बछवारा थाना कांड 406/24 में अपहृत व्यक्ति को पुलिस ने वैशाली जिले के हरलोचपुर थाना क्षेत्र से बरामद किया
बछवारा थाना कांड संख्या 406/24 के अपहृता को बछवारा पुलिस ने वैशाली जिला के हरलोचनपुर थाना क्षेत्र के एक गांव से सकुशल बरामद किया है।उक्त बरामदगी की जानकारी बेगूसराय पुलिस कप्तान मनीष ने प्रेस वार्ता के माध्यम से दिया।उन्होंने कहा कि रविवार को दिन के ग्यारह बजे उक्त अपहृता की बरामदगी हुई है। पुलिस अग्रिम कार्रवाई में जुट गई है।