जयपुर: जयपुर में होटल से खाना खाकर निकले दोस्तों के साथ हुई मारपीट, कारों के शीशे तोड़े गए
Jaipur, Jaipur | Jul 6, 2026 जयपुर। श्याम नगर थाना क्षेत्र में एक होटल से निकलते समय कुछ युवकों ने दोस्तों के समूह पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। हमलावरों ने मारपीट के बाद होटल के बाहर खड़ी कारों के शीशे भी तोड़ डाले। पुलिस के अनुसार रवि ने रिपोर्ट दी है। वह दोस्तों के साथ मेट्रो पिलर नंबर-1 के पास होटल में खाकर बाहर निकले थे।