बांका: सोभानपुर के पास उत्पाद विभाग ने एक टोटो से 144 लीटर शराब बरामद की, तस्कर गिरफ्तार
Banka, Banka | Apr 5, 2026 उत्पाद विभाग ने अमरपुर थाना क्षेत्र के सोभानपुर के पास गुप्त सूचना के आधार पर वाहन जांच के क्रम में एक टोटो से विभिन्न ब्रांड के 144 लीटर शराब बरामद किया गया। रविवार की शाम 5 बजे उत्पाद अधीक्षक रवीन्द्र कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना पर की कार्रवाई में एक टोटो से 144 लीटर शराब बरामद किया गया।