बांका: कुंथा गांव में भूदान की जमीन पर दबंगों ने मकान बनाया, विरोध करने पर की मारपीट, मामला थाने पहुंचा
Banka, Banka | Dec 24, 2024 कुंथा गांव में बमबम यादव की भूदान की जमीन पर गांव के ही गिरो यादव सोनू यादव व पंकज यादव मकान बना रहे थे। जब बमबम यादव और उसकी मां चंपा देवी ने विरोध किया तो तीनों ने गाली गलौज करते हुए मारपीट करने लगा। घटना मंगलवार दोपहर बाद 2:00 बजे की है। घटना के बाद पीड़ित बमबम यादव अपनी मां चंपा देवी के साथ थाना में तीनों के विरुद्ध केस दर्ज करने के लिए आवेदन दिया है।