पटना ग्रामीण: दिल्ली से पटना पहुंचे केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने 28 नवंबर को गांधी मैदान में बड़ी रैली करने का किया ऐलान
सोमवार की देर शाम 8:00 बजे केंद्रीय मंत्री और लोजपा रामविलास के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान दिल्ली से पटना पहुंचे। एयरपोर्ट पर मीडिया से बातचीत के दौरान उन्होंने बिहार विधानसभा चुनाव 2025 की तैयारी को लेकर बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने कहा है कि लोजपा रामविलास आगामी 28 नवंबर को पटना के गांधी मैदान में बड़ी रैली करने वाली है।