केवटी थानाध्यक्ष सह इंस्पेक्टर रंजीत शर्मा ने बताया कि दो अलग-अलग मामलों में नामजद आरोपी बिरखौली गांव निवासी सत्यनारायण यादव एवं शंभु यादव को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। इस मामले में दोनों के खिलाफ थाना में दो अलग-अलग प्राथमिकी दर्ज है।