पंचदेवरी: बैरिया गांव में जमीन पर खूंटा गाड़ने के विवाद में मारपीट, तीन महिलाओं समेत चार घायल, प्राथमिकी दर्ज जांच में जुटी पुलिस।
कटेया। थाना क्षेत्र के बैरिया गांव में जमीनी विवाद को लेकर हुई मारपीट में तीन महिलाओं समेत चार लोग घायल हो गए। इस संबंध में लीलावती देवी ने कटेया थाने में आवेदन देकर गांव के टुनटुन राजभर, रिंकू राजभर सहित छह लोगों पर मारपीट का आरोप लगाया है। आवेदन के अनुसार विवादित जमीन पर खूंटा गाड़ने का विरोध करने पर आरोपितों ने लाठी-डंडा व लोहे की रॉड से हमला कर दिया। बीच