नवाबगंज: 2027 चुनाव से पहले कांग्रेस-बसपा गठबंधन के संकेत, मायावती से मिलने पहुंचे तनुज पुनिया
उत्तर प्रदेश में 2027 विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं। इसी बीच, बाराबंकी से कांग्रेस सांसद तनुज पुनिया के बहुजन समाज पार्टी सुप्रीमो मायावती से मुलाकात के प्रयास ने नई राजनीतिक चर्चाओं को जन्म दे दिया है। कांग्रेस सांसद तनुज पुनिया ने साफ किया कि वह मायावती का हालचाल जानने पहुंचे थे।