फतुहा: भाजपा के 47वें स्थापना दिवस पर फतुहा में कार्यकर्ताओं ने घरों पर फहराया झंडा
Fatwah, Patna | Apr 6, 2026 भाजपा के 47वां स्थापना दिवस पर भाजपा के कार्यकर्ताओं व समर्थकों ने अपने-अपने घरों पर भाजपा का झंडा फहराया है। सुबह से दोपहर तक इसे लेकर कार्यकर्ताओं व समर्थकों में काफी उत्साह देखा गया है। पार्टी द्वारा कार्यकर्ताओं व समर्थकों को निर्देशित किया गया था कि सभी कार्यकर्ता व समर्थक अपने-अपने घरों पर पार्टी का झंडा बुलंद करेंगे। पार्टी ने झंडा भी उपलब्ध कराया है।