बासोदा: गंजबासौदा में स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान के तहत स्वास्थ्य शिविर का आयोजन
Basoda, Vidisha | Sep 22, 2025 गंजबासौदा के पुराना मेला ग्राउंड स्थित मानस भवन में सोमवार को स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान के तहत स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में नगर और ग्रामीण क्षेत्र से आई महिलाओं का उपचार किया गया। कुल 1315 महिलाओं और आम नागरिकों का स्वास्थ्य परीक्षण हुआ। मेडिकल कॉलेज और जिला चिकित्सालय विदिशा के विशेषज्ञ डॉक्टरों ने मरीजों को परामर्श दिया और दवाइयां