गुमला: अर्धनिर्मित मकान की छत से युवक का शव बरामद, पुलिस शिनाख्त में जुटी
Gumla, Gumla | May 26, 2026 सदर थाना पुलिस ने शहर के लोहरदगा रोड स्थित नवीन सिंह के पेट्रोल पंप के समीप एक अर्धनिर्मित मकान की छत से एक युवक का शव बरामद किया है। जानकारी के अनुसार मंगलवार शाम पुलिस को सूचना मिली थी कि एक अर्धनिर्मित घर की छत पर संदिग्ध अवस्था में एक शव पड़ा हुआ है। शव के पास से एक थैला भी मिला है। थैले की तलाशी लेने पर उसमें एक बैंक पासबुक और आधार कार्ड बरामद हुआ।