बहराइच: कलेक्ट्रेट सभागार में नारी शक्ति वंदन अधिनियम लागू होने पर जिले की प्रभावी एवं प्रशिक्षित महिलाओं ने की प्रेस वार्ता
शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार में नारी शक्ति वंदन अधिनियम को लागू करने के उपलक्ष में समाज की प्रभावी एवं प्रतिष्ठित महिलाओं ने प्रेस वार्ता की। bइस दौरान उन्होंने कहा कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रयासों से देश की महिलाओं को उनका हक मिला है। इस प्रेसवार्ता के दौरान जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक बहराइच भी मौजूद रहे।