गुमला: ₹70 में भेजें प्यार की डोर: गुमला डाक विभाग ने शुरू किया विशेष रक्षा सूत्र अभियान
Gumla, Gumla | Jul 9, 2026 रक्षाबंधन के पावन पर्व को लेकर गुमला डाक विभाग ने विशेष रक्षा सूत्र अभियान की शुरुआत की है। इस अभियान के तहत बहनें मात्र ₹70 में अपने भाई तक सुरक्षित रूप से राखी और स्नेह का संदेश भेज सकेंगी। इस राशि में ₹10 का वॉटरप्रूफ विशेष लिफाफा, ₹55 स्पीड पोस्ट शुल्क तथा ₹5 विविध व्यवस्था शुल्क शामिल है। इसके लिए गुमला प्रधान डाकघर में विशेष काउंटर की व्यवस्था की गई है