मधुपुर: मधुपुर प्रखंड परिसर में भाजपा कार्यकताओं ने नवनियुक्त भाजपा देवघर जिला अध्यक्ष का किया स्वागत, संगठन मजबूती पर की चर्चा
नवनियुक्त भाजपा देवघर जिला अध्यक्ष सचिन रवानी का स्वागत मधुपुर भाजपा प्रखंड कमेटी के कार्यकर्ताओं ने किया। मौके पर भाजपा प्रखंड अध्यक्ष महेंद्र भोक्ता ने जिला अध्यक्ष का शॉल ओढ़ाकर व माला पहनाकर स्वागत किया। साथ ही उपस्थित कार्यकर्ताओं ने भी नवनियुक्त जिला अध्यक्ष का स्वागत किया। जिला अध्यक्ष ने कहा कि दायित्व पर खरा उतरने का प्रयास करूंगा।