मधुपुर: आसनसोल CIB की टीम ने दक्षिण बिहार एक्सप्रेस ट्रेन से भारी मात्रा में विदेशी शराब किया बरामद,RPF मधुपुर को सौंपा
आसनसोल CIB की टीम ने दुर्ग-राजेंद्र नगर दक्षिण बिहार एक्सप्रेस ट्रेन के एसी बोगी से भारी मात्रा में हजारो रुपए मुल्य का विदेशी शराब जप्त किया है। जप्त शराब को RPF मधुपुर को सौंप दिया। जानकारी के अनुसार आसनसोल सीआईबी की टीम ने ऑपरेशन सर्तकता अभियान के तहत उक्त ट्रेन में जांच अभियान चलाया था।मामले में शराब तस्कर भागने में सफल रहा, किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई।