आगरा: जिलाधिकारी की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में जिला स्तरीय उद्योग बंधु व वाणिज्य बंधु समिति की बैठक हुई
जिलाधिकारी अरविंद मलप्पा बंगारी की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट स्थित सभागार में जिला स्तरीय उद्योग बंधु समिति तथा जिला स्तरीय वाणिज्य बंधु समिति की बैठक हुई, बैठक में कई अहम मुद्दों को लेकर चर्चा की गई, औद्योगिक क्षेत्र सिकंदरा साइट सी में अनादिकृत खोखे एवं तख्त अस्थाई अतिक्रमण हटाने के प्रकरण को रखा गया।