पीरटांड: हरलाडीह में तीन दिवसीय अखंड हरि कीर्तन संपन्न, कुंज मिलन व भंडारे में उमड़ी भीड़
पीरटांड़ प्रखंड के हरलाडीह में आयोजित तीन दिवसीय अखंड हरि कीर्तन का बुधवार को 10 बजे भक्तिमय माहौल में समापन हो गया। समापन अवसर पर कुंज मिलन और विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। इस दौरान बंगाल के वीरभूम से आए कलाकारों ने भजन-कीर्तन प्रस्तुत कर पूरे वातावरण को भक्तिरस से सराबोर कर दिया।