राशमि: सोशल मीडिया पर जान से मारने की धमकी का वीडियो वायरल, राशमी पुलिस ने युवक को शांति भंग के आरोप में किया गिरफ्तार
पुलिस ने गुरुवार को सोशल मीडिया पर जान से मारने की धमकी भरा वीडियो वायरल करने के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया। थानाधिकारी रतनसिंह कितावत ने बताया कि सूरज कुमार पुत्र माधव लाल कीर निवासी राशमी को शांति भंग के आरोप में पकड़ा गया है। पुलिस पूछताछ में सूरज कुमार ने बताया कि उसकी पत्नी ममता पुत्री मोहनलाल कीर, निवासी ओड़ा, पुलिस थाना रेलमगरा, जिला राजसमंद,