सुल्तानपुर: कूरेभार में बकरीद की नमाज शांतिपूर्ण रही, दो शिफ्ट में हुई नमाज, पुलिस और स्वास्थ्य कर्मी रहे मौजूद
सुलतानपुर जिले के कूरेभार कस्बे में ईद उल अजहा का त्योहार शांतिपूर्ण माहौल में मनाया जा रहा है। शनिवार को स्थानीय ईदगाह पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच बकरीद की नमाज अदा की गई। सुबह 7 बजे से ही हजारों मुस्लिम श्रद्धालु नए कपड़ों में ईदगाह पहुंचे। भीड़ को देखते हुए नमाज दो शिफ्ट में कराई गई। बेलाल जमा मस्जिद के इमाम मौलाना शफीक कादरी ने नमाज अदा करवाई