सुल्तानपुर: बल्दीराय में बकरीद की तैयारियों का जायजा, सुल्तानपुर में एसडीएम ने 17 धार्मिक स्थलों का किया निरीक्षण
सुल्तानपुर के बल्दीराय में बकरीद त्योहार की तैयारियों को लेकर उपजिलाधिकारी मंजुला मयंक ने क्षेत्र का दौरा किया। उन्होंने थाना प्रभारी नारदमुनि और पुलिस बल के साथ तहसील क्षेत्र का निरीक्षण किया। आज दिनांक 6 जून 2025 शाम 4 बजे से एसडीएम ने ईदगाह पटैला, इसौली और इब्राहिमपुर नन्दौली सहित विभिन्न धार्मिक स्थलों का जायजा लिया। उन्होंने त्योहार के सकुशल आयोजन