पन्ना: पन्ना में मानवाधिकार आयोग की बड़ी पहल, लंबित मामलों का मौके पर निपटारा, पीड़ितों को मिली राहत
Panna, Panna | Apr 17, 2026 "पन्ना मे मानवाधिकारों के संरक्षण की दिशा में बड़ी पहल हुई। कलेक्ट्रेट परिसर में राज्य मानवाधिकार आयोग के अध्यक्ष डॉ. अवधेश प्रताप सिंह ने जनसुनवाई की। DIG मुकेश श्रीवास्तव और SP रसना ठाकुर की मौजूदगी में लंबित प्रकरणों का मौके पर निराकरण कर पीड़ितों को आर्थिक सहायता दिलाई गई। डॉ. सिंह ने स्पष्ट किया कि नागरिकों के अधिकारों की रक्षा ही आयोग की प्राथमिकत है।