मिहींपुरवा: सुजौली पुलिस ने यातायात अभियान चलाकर नियमों के विरुद्ध चल रहे वाहनों पर की कार्रवाई, दिए आवश्यक दिशा-निर्देश
सुजौली पुलिस ने सड़क सुरक्षा और सुगम यातायात व्यवस्था को सुनिश्चित करने के लिए सघन वाहन चेकिंग और जागरूकता अभियान चलाया है। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य यातायात नियमों की अवहेलना करने वालों पर शिकंजा कसना और सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम करना है। बिना हेलमेट, तीन सवारी, बिना सीट बेल्ट, और बिना वैध कागजात (जैसे प्रदूषण प्रमाण पत्र और इंश्योरेंस) के वाहन जाँच की