गुना नगर: हाट रोड, हनुमान चौराहा, पुरानी गल्ला मंडी सहित शहर मे कई क्षेत्रों मे 31 मार्च को विद्युत प्रवाह रहेगा बाधित
गुना सहायक प्रबंधक (शहर) विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, 33/11 केव्ही पावर हाउस सब-स्टेशन का लाइन मेंटीनेंस कार्य होने के कारण, 31 मार्च 2024 को सुबह 9 बजे से 2 बजे तक कई क्षेत्रों में विद्युत प्रवाह बाधित रहा। यह कटौती की समयावधि आवश्यकतानुसार बढ़ाई या घटाई जा सकती है।