गुना नगर: उदासी आश्रम मंदिर पर चल रही भागवत कथा के दूसरे दिन शहर में निकाली गई शिव बारात, शामिल हुए श्रद्धालु जमकर नाचे
गुना में उदासी आश्रम मंदिर पर भागवत कथा का आयोजन किया गया है। भागवत कथा के दूसरे दिवस में 30 मार्च शनिवार को शिव विवाह का आयोजन किया गया। भगवान शिव की बारात शहर के विभिन्न मार्गो से निकल गई। शिव बारात में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। श्रद्धा भक्ति से शिव बारात में श्रद्धालु नाचते झूलते नजर आए। शिव विवाह कथा स्थल पर संपन्न हुआ।