गुना नगर: कोतवाली थाना पुलिस ने मारपीट के एक प्रकरण में लंबे समय से फरार एक स्थाई वारंटी आरोपी को किया गिरफ्तार
गुना में कोतवाली थाना पुलिस ने एक स्थाई वारंटी आरोपी गिरफ्तार किया है। थाना प्रभारी अनूप भार्गव ने बताया, आरोपी आकाश बाल्मिक निवासी श्रीराम कॉलोनी गुना पर वर्ष 2020 में मारपीट का मामला दर्ज हुआ था। आरोपी न्यायालय कार्यवाही से फरार था। गिरफ्तारी हेतु जिला न्यायालय ने स्थाई वारंट जारी किया था। आरोपी को गिरफ्तार किया गया है।