गुना नगर: गुना में रंग पंचमी पर हाट रोड, नई सड़क, निचला बाजार, सदर बाजार, लक्ष्मीगंज का मार्केट रहा बंद, पुलिस जवान रहे तैनात
गुना में रंग पंचमी पर्व पर शहर का पूरा बाजार बंद रहा। सुरक्षा व्यवस्था के लिए पुलिस प्रशासन ने पॉइंट बनाकर पुलिस जवान तैनात किए। शहर के हाट रोड, नई सड़क, निचला बाजार, सदर बाजार, लक्ष्मीगंज का मार्केट रंग पंचमी पर बंद रहा। कोतवाली थाना प्रभारी अनूप भार्गव ने बताया, विभिन्न मार्गों और बाजार में पुलिस जवान तैनात रहे। सौहार्दपूर्ण रंग पंचमी पर्व मनाया गया।