भोगांव: एलाऊ क्षेत्र में आयुष्मान कार्ड करेक्शन के नाम पर वसूली के आरोप
ब्लॉक जागीर क्षेत्र के किशनी-मैनपुरी मार्ग स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जागीर में आयुष्मान कार्ड करेक्शन के नाम पर वसूली किए जाने की शिकायतें ग्रामीणों द्वारा उठाई गई हैं। आरोप है कि आयुष्मान कक्ष में तैनात कर्मचारी पर कार्ड संशोधन के नाम पर ₹100 से ₹200 तक की राशि ली जा रही है।ग्रामीणों ने चिकित्सा अधीक्षक डॉ. आनंद किशोर पर भी गंभीर आरोप लगाए हैं।