कोल: असम के सीएम की कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष पर टिप्पणी के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन, पुतला जलाने पर हुआ बवाल
Koil, Aligarh | Apr 10, 2026 असम के मुख्यमंत्री हेमंत विश्व शर्मा के द्वारा कांग्रेस के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे पर की गई टिप्पणी को लेकर अलीगढ़ में कांग्रेस कार्यकर्ताओं का गुस्सा भड़क गया। पूर्व विधायक विवेक बंसल के नेतृत्व में कार्यकर्ता जिला मुख्यालय कलेक्ट्रेट के बाहर इकट्ठा हो गए। कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को कलेक्ट्रेट के बाहर प्रदर्शन करते हुए नारेबाजी की है।