बेमेतरा: बेमेतरा में महाअष्टमी पर हवन-पूजन, नवमी को कन्या पूजन और ज्योति-जवांरा विसर्जन
बेमेतरा जिले में रविवार को महाअष्टमी पर देवी मंदिरों और दुर्गा पंडालों में हवन-पूजन होगा। सोमवार को नवमी पर कन्या पूजन और ज्योति-जवांरा विसर्जन के साथ नवरात्रि का समापन होगा। जिले के कई प्रमुख धार्मिक स्थलों पर श्रद्धालु विधि-विधान से पूजा-अर्चना करेंगे।