रसूलाबाद: रसूलाबाद में स्कूल चलो और संचारी रोग नियंत्रण अभियान के तहत जागरूकता रैली निकाली गई, शिक्षा और स्वच्छता का दिया गया संदेश
रसूलाबाद क्षेत्र अंतर्गत स्कूल चलो अभियान एवं संचारी रोग नियंत्रण अभियान के तहत क्षेत्र के परिषदीय विद्यालयों में जागरूकता रैलियां निकाली गईं।रैली के दौरान शिक्षक घर-घर पहुंचे और अभिभावकों से बच्चों का विद्यालय में नामांकन कराने तथा नियमित रूप से स्कूल भेजने की अपील की। उन्होंने बताया कि एक जुलाई से 15 जुलाई तक चलने वाले स्कूल चलो अभियान का उद्देश्य यह है