ग्वालियर गिर्द: ग्वालियर में अब एक दिन छोड़कर मिलेगी पानी की सप्लाई, कमजोर मानसून के चलते प्रशासन का बड़ा फैसला
कमजोर मानसून और तिघरा बांध में घटते जलस्तर को देखते हुए ग्वालियर में पानी सप्लाई को लेकर बड़ा फैसला लिया गया है। प्रशासन द्वारा गुरुवार रात 9 बजे दी गई जानकारी के अनुसार, शहर में 1 अगस्त से एक दिन छोड़कर पानी की सप्लाई की जाएगी। नई व्यवस्था का असर 2 अगस्त से दिखाई देगा।