महोबा: छिकहरा गांव की एक विवाहिता ने घरेलू क्लेश के चलते फांसी लगाकर आत्महत्या का प्रयास किया, जिला अस्पताल में कराया गया भर्ती
Mahoba, Mahoba | Apr 24, 2026 महोबा जनपद के थाना शहर कोतवाली क्षेत्र के छिकहरा गांव निवासी 25 वर्षीय अंजना का शुक्रवार समय तकरीबन 12 बजे अपने पति कामता और सास मझली से किसी बात को लेकर कहा सुनी हो गई। जिसके बाद उसने कमरे के अन्दर पंखे से फंदा बनाकर फांसी लगा ली। परिजनों ने उसे फंदे पर लटका देखा तो आनन फानन में फंदे से उतारकर जिला अस्पताल ले गए जहां उसका इलाज किया जा रहा है।