बल्देवगढ़: ग्राम पंचायत खौड़ेरा में बना स्टॉपडेम पहली बारिश में बहा, ग्रामीणों ने जनपद सीईओ से की शिकायत
ग्राम पंचायत खौड़ेरा में बनाया गया स्टॉपडेम पहली ही बारिश में वह गया। उक्त मामले को लेकर ग्रामीणों ने जनपद पंचायत सीईओ से शिकायती आवेदन सौंपकर कार्यवाही की मांग की है।बताया गया कि उक्त स्टॉपडेम जो कि करीब 7 लाख रुपए की लागत से बनाया गया।जिसमें घटिया निर्माण कार्य कराया गया।जिस कारण से यह पहली बारिश में बह गया।जांच के बाद कार्रवाई की मांग की गई।