गुना नगर: हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में एक मकान में लगी आग की चपेट में आने से एक व्यक्ति गंभीर रूप से झुलसा
गुना में कोतवाली थाना क्षेत्र की हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी के एक मकान में आग लग गई। आग की चपेट में आने से नारायण बाल्मिक गंभीर रूप से झुलस गए। जिला अस्पताल घायल के भाई सुरेश वाल्मीकि ने बताया, परिवार वाले हनुमान टेकरी पर गए थे। घर पर नारायण बाल्मिक अकेले थे। धुआं निकलते देख लोग पहुंचे। आग कैसे लगी खुलासा नहीं हुआ। गंभीर घायल नारायण बामी को भोपाल रेफर किया है।