झांसी: झांसी पहुंचे एनसीआर के जीएम ने भीड़ नियंत्रण के लिए महाकुंभ मॉडल अपनाने की दी सलाह
Jhansi, Jhansi | Mar 10, 2025 झांसी पहुंचे एनसीआर के जीएम बोले भीड़ नियंत्रण के लिए अपनाएं महाकुंभ मॉडल दरअसल झांसी रेल मंडल के दौरे पर उत्तर मध्य रेलवे के महाप्रबंधक उपेंद्र चंद्र जोशी सोमवार को झांसी पहुंचे। यहां उन्होंने यात्री सुविधाओं का जायजा लेते हुए सुविधा विस्तार के निर्देश दिए। इसके अलावा होली पर उमड़ने वाली भीड़ को नियंत्रित करने के लिए उन्होंने महाकुंभ मॉडल अपनाने की बात कही।