झांसी: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 11 मार्च को झांसी आएंगे, 1043 युवाओं को 37.85 करोड़ का ऋण आयोजित कार्यक्रम में करेंगे वितरित
Jhansi, Jhansi | Mar 10, 2025 प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मंगलवार यानी 11 मार्च को झांसी आ रहे हैं। वे यहां क्राफ्ट मेला ग्राउंड पर जनसभा को संबोधित करेंगे। साथ ही मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान के तहत 1043 लाभार्थियों को लोन के चेक सौपेंगे। इसके अलावा, योजना के तहत अब तक लाभांवित हो चुके झांसी और चित्रकूट मंडल के सभी लाभार्थी मौजूद रहेंगे।