झांसी: आबकारी विभाग ने आरा मशीन, बिजौली समेत अन्य शराब के अड्डों पर मारा छापा, 370 लीटर अवैध शराब बरामद, 1 गिरफ्तार
Jhansi, Jhansi | Mar 10, 2025 आबकारी विभाग की गठित टीमों द्वारा चलाए जा रहे विशेष प्रवर्तन अभियान के तहत आरा मशीन, बिजौली पहाड़ियां, सिमरावारी पहाड़ियां, राजगढ़, चिरगांव रेलवे क्रॉसिंग व डेरा बरल समेत अन्य स्थानो पर दबिश दी गई। दबिश के दौरान 370 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद की गई।