कर्वी: चित्रकूट राजापुर में युवक की संदिग्ध मौत पर बवाल, हाईवे जाम; निष्पक्ष जांच की मांग SP ने दी जानकारी
चित्रकूट के राजापुर थाना क्षेत्र में बीती रात पंकज प्रजापति का शव बाइक समेत संदिग्ध हालात में मिलने से सनसनी फैल गई। आक्रोशित परिजनों ने नेशनल हाईवे जाम कर दिया। एसपी अरुण कुमार सिंह के रविवार सुबह 11 बजे निष्पक्ष जांच और कार्रवाई के आश्वासन पर जाम समाप्त हुआ। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।