शाहजहांपुर: एडीएम वित्त अरविंद कुमार ने राहुल का हाल जाना, सफल सर्जरी के बाद बच्चे के चेहरे पर खुशी दिखी
शाहजहाँपुर। गढ़िया रंगीन निवासी 15 वर्षीय राहुल की सफल प्लास्टिक सर्जरी के बाद अब उसके स्वास्थ्य में सुधार हो रहा है। शुक्रवार रात राहुल का हाल जानने के लिए अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व अरविंद कुमार अस्पताल पहुंचे और बच्चे से मुलाकात कर उसके स्वास्थ्य की जानकारी ली। राहुल बीते दिनों हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गया था। आर्थिक रूप से कमजोर परिवार से होने