जयपुर: जयपुर में शादी वाले घर के बाहर विवाद में युवक की हत्या, दूल्हे समेत 4 लोगों को किया गया गिरफ्तार
Jaipur, Jaipur | Jun 26, 2026 जयपुर के सांगानेर सदर थाना क्षेत्र में 22 जून को शराब पीने को लेकर हुए विवाद में 28 वर्षीय संजू शर्मा की हत्या कर दी गई। शादी वाले घर के बाहर दो पक्षों में लाठी-डंडों व पत्थरों से खूनी संघर्ष हुआ। गंभीर घायल संजू की अस्पताल में मौत हो गई। पुलिस जांच में सामने आया कि मारपीट में दूल्हा भी शामिल था।