आज़मगढ़: मड़या स्थित होटल में अग्निशमन विभाग की तरफ से फायर सेफ्टी को लेकर व्यापारियों समेत अन्य संग की गई संगोष्ठी
अग्निशमन सुरक्षा सप्ताह में शुक्रवार को आजमगढ़ शहर के मड़या स्थित होटल में अग्निशमन विभाग की तरफ से संगोष्ठी का आयोजन किया गया। जनपद के व्यापारियों, फायर सेफ्टी कंसल्टेंट, आर्किटेक्ट संग बैठक कर फायर सेफ्टी के प्रति जागरूक किया गया। क्या नई गाइडलाइन और तकनीक आई है इसके प्रति लोगों को जागरूक किया गया। मुख्य अग्निशमन अधिकारी विवेक कुमार शर्मा ने जानकारी दी।