मंझनपुर: जिले के सभी विधानसभाओं में बी0एल0ओ0 द्वारा किया जा रहा मतदाता सूचना पर्ची का वितरण
जिला निर्वाचन अधिकारी ने जनपद के मतदाताओं को सूचित किया है कि जनपद के सभी विधानसभाओं में बी0एल0ओ0 द्वारा आज दिनांक 10 मई 2024 से घर-घर जाकर मतदाता सूचना पर्ची एवं मतदाता गाइड का वितरण प्रारम्भ कर दिया गया हैं। बी0एल0ओ0 द्वारा 15 मई 2024 तक मतदाता सूचना पर्ची एवं मतदाता गाइड का वितरण कार्य पूर्ण कर लिया जायेंगा।