मंझनपुर: एसपी द्वारा गठित की गई टीम ने प्रयागराज से तीनों लड़कियों को किया बरामद, वन स्टॉप सेंटर से बिना बताए गई थीं तीनों लड़कियां
आज दिनांक 10 मई को पुलिस को सूचना प्राप्त हुई थी कि मंझनपुर स्थित वन स्टॉप सेंटर से 03 लड़कियां बिना किसी को बताये कहीं चली गई हैं, उनको खोजने के लिए पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार श्रीवास्तव द्वारा टीमों का गठन किया गया था जिनके द्वारा तत्काल सतर्कता बरतते हुए तीनों लड़कियों को जनपद प्रयागराज से सकुशल बरामद कर लिया गया है।