मंझनपुर: लोकसभा चुनाव से पहले पुलिस लाईन कौशाम्बी में पुलिस वालों को कराया गया दंगा नियंत्रण अभ्यास
कौशांबी पुलिस लाइन में शुक्रवार को पुलिस के कर्मचारियों को दंगा नियंत्रण का अभ्यास कराया गया है।लोकसभा चुनाव नजदीक है जिसके मददेनजर एसपी के निर्देशन में यह अभ्यास कराया गया है। चुनाव के दौरान हर तरीके की स्थिति सामने आती है जिनसे निपटने का अभ्यास कराया गया है। भीड़ द्वारा पत्थर या कुछ फेंकने का किस तरीके से सामना किया जाए ट्रेनरो द्वारा यह भी बताया गया।