बटियागढ़: सुनार नदी का खैरा घाट पुल जलमग्न,बाढ़ की स्थिति में बस और वाहनों के निकलते वीडियो वायरल
हटा और बटियागढ़ क्षेत्र में लगातार भारी बारिश का दौर जारी है,नदी नाले उफान पर होने से बाढ़ के हालात बने हुए हैं,सुनार नदी उफान पर होने से खैरा घाट का पुल जलमग्न हो गया,पुल पर पानी होने के बाद भी बाढ़ की स्थिति में वाहन चालक पुल पार करते नजर आए,एक निजी बस और बाइक सवार के निकलते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आए हैं,लोग जान जोखिम में डालते हैं।