कोंडागांव: कोण्डागांव जिले में पहले दिन 70,145 बच्चों को पिलाई गई पोलियो की दवा
कोण्डागांव जिले में राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ विधायक लता उसेंडी ने बच्चों को पोलियो की दो बूंद पिलाकर किया। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार जिले में 76,188 बच्चों को पोलियोरोधी दवा पिलाने का लक्ष्य है, जिसमें पहले दिन 70,145 बच्चों को खुराक दी गई। शेष बच्चों को 29 और 30 जून को घर-घर जाकर दवा पिलाई जाएगी। अभियान में स्वास्थ्य विभाग, मितानिनों और आंगनब