खगड़िया: नगर परिषद खगड़िया में नगर सभापति अर्चना कुमारी ने दो सड़क व नाला योजनाओं का किया उद्घाटन
खगड़िया नगर परिषद क्षेत्र में विकास कार्यों की रफ्तार लगातार तेज होती जा रही है। नगर क्षेत्र के विभिन्न वार्डों में सड़क, नाला एवं आधारभूत सुविधाओं को मजबूत करने की दिशा में नगर परिषद लगातार योजनाओं को धरातल पर उतार रहा है। इसी क्रम में नगर सभापति अर्चना कुमारी ने बुधवार शाम 5:00 बजे को दो महत्वपूर्ण सड़क एवं नाला निर्माण योजनाओं का विधिवत फीता काटकर उद्घाटन