सिमरी बख्तियारपुर: सुगमा के युवक की सड़क दुर्घटना में मौत, इलाज के दौरान दम तोड़ा
एक जनवरी को मंदिर जाने के दौरान हाइवा ने मार दी थी ठोकर बनमा ईटहरी. थाना क्षेत्र के सुगमा गांव से एक जनवरी को 18 वर्ष के कृष्ण कुमार, 19 वर्ष के भीम कुमार व प्रिंस कुमार बाइक से धमाहरा गांव स्थित कात्याने स्थान पूजा करने के लिए गये थे. लेकिन फनगो हॉल्ट के समीप पहुंचते ही एक हाइवा ने कुचल दिया. जिससे तीनों बुरी तरह से जख्मी हो गये.