बदलते मौसम घने कोहरे और पछुआ हवा ने बढ़ाई कनकनी। हाड़ कंपाने वाली ठंड से प्रखंड क्षेत्र में लोगों का जीना मुहाल हो गया है। बढ़ती कनकनी के बीच मंगलवार को दिन भर सुर्य नहीं दिखा। स्थानीय बाजार तेलियाहाट सहित प्रखंड के विभिन्न चौक चौराहे बनमा, पहलाम, रसलपुर, सुगमा, मकदमपुर सहित अन्य जगहों पर दिन भर बिरान सा रहा है।